Categories:HOME > Car >

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री एक करोड़ के पार, 12 वर्षों में 79 प्रतिशत की सालाना वृद्धि

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री एक करोड़ के पार, 12 वर्षों में 79 प्रतिशत की सालाना वृद्धि

पूरी दुनिया में बुधवार को ‘वर्ल्ड ईवी डे’ मनाया जा रहा है। स्वच्छ ऊर्जा और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने पर बढ़ते जोर के बीच भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है। देश में अब तक 1 करोड़ से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है। बीते करीब 12 वर्षों में भारतीय ईवी बाजार ने 79 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर दर्ज की है। वर्ल्ड ईवी डे के अवसर पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ, हरित और अधिक आत्मनिर्भर भविष्य के परिवर्तनकारी विजन को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि देश में 1.01 करोड़ से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। पीएम ई-ड्राइव से ईवी को मिल रहा प्रोत्साहन देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने में केंद्र सरकार की ‘पीएम ई-ड्राइव’ जैसी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक 28.63 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी का लाभ दिया जा चुका है। इनमें 25.88 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, 2.75 लाख इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन और 53 ई-ट्रक शामिल हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि भारी उद्योग मंत्रालय पीएम ई-ड्राइव जैसी पहलों के माध्यम से देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार को गति दे रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड बिक्री भारी उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2011-12 से सितंबर 2026 तक देश में कुल 1,01,58,449 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। अकेले वित्त वर्ष 2025-26 में 25,45,622 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दर्ज की गई, जो किसी एक वित्त वर्ष में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती स्वीकार्यता और स्वच्छ परिवहन की ओर बढ़ते रुझान का संकेत मिलता है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से जोड़ा ईवी इकोसिस्टम केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जैसे-जैसे ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी देश के परिवहन और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि भारी उद्योग मंत्रालय भारत के ईवी इकोसिस्टम को मजबूत करने, क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी एवं तकनीक आधारित ऑटोमोटिव उद्योग के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

@क्या है स्कूटर की कहानी, जानें हमारी जु़बानी

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab