हाईवे पर रात में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । रात में हाईवे पर गाड़ी ड्राइविंग करना कई लोगों को पसंद होता है क्योंकि इस समय ट्रैफिक नाम मिलता है और सफर जल्दी पूरा हो जाता है। लेकिन इसके साथ ही, रात में ड्राइविंग करना जोखिम भरा भी होता है। अंधेरा, थकान और सामने से आने वाली तेज लाइट्स की वजह से हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप भी रात में हाईवे में पर निकलने की योजना बना रहे हैं तो इन तरीकों से उसे सुरक्षित बना सकते हैं। हेडलाइट्स की सही सेटिंग रात में सही विजिबिलिटी के लिए आपकी कार की लाइट्स का सही काम करना काफी जरूरी है। जब सड़क पर सन्नाटा हो तब आप हाई बीम का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन जैसे ही सामने से कोई गाड़ी आए तो लो बीम पर स्विच कर लें। इससे सामने से आने वाले ड्राइवर की आंखों में रोशनी नहीं लगेगी। स्पीड पर कंट्रोल रात के अंधेरे की वजह से आगे की सड़क और खतरों का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए अपनी गाड़ी की रफ्तार रात के वक्त थोड़ी कम रखें। इसके अलावा, आगे चल रही गाड़ी से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर आपको संभलने का पूरा मौका मिल सके। थकान और नींद रात में गाड़ी चलाते समय नींद या सुस्ती आना सबसे बड़ा खतरा होता है। अगर आपको जरा सी भी थकावट या आंखों में भारीपन महसूस हो तो तुरंत किसी सुरक्षित पेट्रोल पंप या ढाबे पर गाड़ी रोकें। 15-20 मिनट की छोटी झपकी लें, अच्छे से चेहरे को धोएं और फिर चाय-कॉफी पीकर नींद खोलें और इसके बाद ही आगे ड्राइव करें। विंडशील्ड की सफाई सफर शुरू करने से पहले हमेशा ही अपनी कार की विंडशील्ड, साइड मिरर और रियर-व्यू मिरर को अच्छी तरह साफ कर लें। गंदे या धुंधले शीशों पर जब रात में सामने वाली गाड़ियों की रोशनी पड़ती है तो विजिबिलिटी बहुत खराब हो जाती है। इसके अलावा, रात में हमेशा अपनी तय लेन में ही चलें और ओवरटेक करते समय भी पूरी सावधानी बरतें।
Related Articles
Honda Elevate Facelift: 21 हजार रुपये में शुरू हुई प्री-बुकिंग, मिल सकते हैं 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स
Hyundai Bayon: भारत में जल्द दस्तक दे सकती है नई SUV, CNG वेरिएंट समेत मिल सकते हैं ये एडवांस फीचर्स































