Categories:HOME > Car >

मारुति बलेनो हुई महंगी, कुछ वेरिएंट्स की कीमत में 30 हजार रुपये तक बढ़ोतरी

मारुति बलेनो हुई महंगी, कुछ वेरिएंट्स की कीमत में 30 हजार रुपये तक बढ़ोतरी

मारुति की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में मारुति बलेनो को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत को हाल में ही बढ़ाया गया है। निर्माता ने इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मारुति की ओर से बलेनो को प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। निर्माता ने इस कार की कीमत को बढ़ा दिया है। इतनी बढ़ी कीमत जानकारी के मुताबिक इस कार की कीमत में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी तुरंत लागू भी कर दी गई है। मारुति की ओर से ऑफर की जा रही बलेनो को भारतीय बाजार में कई वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इसके जिन वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी की गई है उनमें एल्फा पेट्रोल मैनुअल और एल्फा पेट्रोल एएमटी शामिल हैं। गाड़ी के बेस वेरिएंट सिग्मा की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इतनी हुई बढ़ोतरी जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस कार के जेटा वेरिएंट्स की कीमत में 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। डेल्टा वेरिएंट्स की कीमत में 7500 रुपये बढ़ाए गए हैं। एल्फा वेरिएंट्स की कीमत में सबसे ज्यादा 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब इस हैचबैक कार की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.47 लाख रुपये है। किनसे है मुकाबला भारतीय बाजार में मारुति बलेनो को प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai i20, Tata Altroz जैसी कारों के साथ होता है।

@आलिया को ऑडी-Q-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab