Categories:HOME > Car >

टाटा पंच को टक्कर देने की तैयारी में मारुति, नई माइक्रो एसयूवी ला सकती है

टाटा पंच को टक्कर देने की तैयारी में मारुति, नई माइक्रो एसयूवी ला सकती है

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा पंच को टक्कर देने के लिए मारुति सुजुकी छोटी एसयूवी पर काम कर रही है। मारुति को पता है कि लोग अभी पुरानी Alto जैसी छोटी कारों के बजाय एसयूवी स्टाइल वाली गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस गाड़ी को कंपनी के एक एंट्री लेवल हीरो के रूप में पेश किए जाने की संभावना है। साथ ही, ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि यह आल्टो 800 के पुराने और पारंपरिक बाजार पर कब्जा जमा लेगी। क्या होगा खास मारुति की यह नई कार देखने में बिल्कुल किसी एसयूवी की तरह दमदार और ऊंची हाइट वाली होगी। यह गाड़ी सिर्फ पेट्रोल में ही नहीं बल्कि हाइब्रिड, सीएनजी और ईवी के विकल्प में भी पेश की जाएगी। कंपनी ने कोशिश की है कि बर बजट और जरूरत के मुताबिक सीएनजी से लेकर ईवी तक ग्राहकों के लिए उनके पास एक गाड़ी मौजूद हो। टाटा पंच से मुकाबला मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Punch ने 2021 में लॉन्च होने के बाद बाजार में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है। आज के समय में कार खरीदने वाले लोग सिर्फ सस्ती गाड़ी ही नहीं खोज रहे बल्कि अब वे थोड़ा पैसा ज्यादा खर्च करने को भी आसानी से तैयार रहते हैं। साथ ही, लोग अब एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो छोटी हो और चलाने में आसान भी हो। लेकिन, साथ ही साथ उसमें प्रीमियम फीचर्स और दमदार पावरफुल इंजन के साथ सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हों। कीमत पर फोकस Maruti की सफतला इस पर भी टिकी होगी कि वह अपनी नई कार की कीमत कितनी रखती है। इस समय TATA Punch के पेट्रोल-सीएनजी मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपए से लेकर 10.60 लाख तक है। वहीं, इसके EV मॉडल की बात करें तो इशकी एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपए से लेकर 12.59 लाख रुपए तक जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर Maruti अपनी गाड़ी को TATA Punch से 30 से 40 हजार रुपए कम कीमत पर लॉन्च करती है तो उसे सफलता मिल सकती है।

@क्या है स्कूटर की कहानी, जानें हमारी जु़बानी

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab