भारत में लॉन्च हुए एमजी साइबरस्टर और एम9 क्यूटर एडिशन, जानें कीमत और रेंज की जानकारी
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । एमजी मोटर इंडिया ने साइबरस्टर क्यूटर एडिशन और एम9 क्यूटर एडिशन को भारतीय बाजार में उतार दिया है। मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के सहयोग से तैयार किए गए इन दोनों स्पेशल एडिशन मॉडलों में मेकेनिकल बदलावों के बजाय गाड़ियों की विजुअल एक्सक्लूसिविटी और स्टाइलिंग पर मुख्य ध्यान केंद्रित किया गया है। एमजी साइबरस्टर और एम9 के क्यूटर एडिशन की कीमतें कंपनी ने इन दोनों लिमिटेड एडिशन वाहनों की एक्स-शोरूम कीमतें और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स जारी की हैं। एमजी साइबरस्टर क्यूटर एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 87.49 लाख रुपये तय की गई है। एमजी एम9 क्यूटर एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 84.94 लाख रुपये रखी गई है। ये दोनों मॉडल अपने-अपने स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में 4.99 लाख रुपये महंगे हैं। ये दोनों एक्सक्लूसिव मॉडल बेहद सीमित संख्या में उपलब्ध होंगे। प्रत्येक मॉडल की केवल 50-50 यूनिट्स ही बनाई और बेची जाएंगी। इनकी बुकिंग 20 जुलाई से एमजी सेलेक्टडीलरशिप के जरिए शुरू की जा चुकी है। और इनकी उपलब्धता काफी सीमित रहने की उम्मीद है। एमजी साइबरस्टर और एम9 क्यूटर एडिशन की पावरट्रेन, बैटरी और परफॉर्मेंस मेकेनिकली यानी इंजन, बैटरी या पावर के मामले में दोनों ही कारों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों गाड़ियां अपनी स्टैंडर्ड परफॉर्मेंस क्षमताओं को बरकरार रखती हैं। बैटरी पैक में 77 kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है। मोटर और ड्राइव का यह डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सेटअप के साथ आती है, जो 503 bhp की पावर और 725 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। स्पीड और रेंज में एमजी का दावा है कि यह रोडस्टर मात्र 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी MIDC-प्रमाणित रेंज 580 किमी है।


































