25 से 36 का माइलेज, 5-स्टार रेटिंग और कीमत 6 लाख से शुरू, इस दीवाली घर ले आएं
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही लोगों की गाड़ियों की खरीद की शुरुआत हो जाती है, खासकर धनतेरस और दीवाली के मौके पर जब लोग माइलेज, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन जैसी एक-एक बारीकियों को देख-समझ कर अपनी फैमिली के लिए एक कार खरीदते हैं। भारत के घरों में आज भी कार लेते समय 2 चीजों पर सबका फोकस रहता है, माइलेज और सेफ्टी फीचर्स। इसके लिए हम आपको Maruti की एक ऐसी सेडान कार के बारे में बताएंगे जो CNG पर 30 से ज्यादा का माइलेज देती और 5-स्टार रेटिंग के साथ आती है। इंजन और परफॉर्मेंस Maruti Suzuki Dzire की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का Z12E 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल मोड में यह इंजन 80 से 81.8bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CNG मोड में इसका इंजन 5,700rpm पर 68.79bhp की पावर और 2,900rpm पर 101.8nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। कैसा है माइलेज Maruti Dzire को बेहतरीन माइलेज देने वाली कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर जाना जाता है। इस गाड़ी का पेट्रोल ARAI माइलेज 24.79 से 26.13kmpl तक जाता है। वहीं, CNG पर तो इसका ARAI माइलेज 36.47km/kg का है जो सिटी और हाइवे राइड दोनों के लिए ही इसे एक अच्छा ऑप्शन बनाता है। इसके अलावा, Dzire में 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और 55 लीटर का CNG टैंक दिया गया है। कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स सिर्फ माइलेज ही नहीं बल्कि यह कार सेफ्टी के मामले में भी अच्छी है। Dzire को Global NCAP और Bharat NCAP दोनों में ही 5-स्टार रेटिंग मिली है। सुरक्षा के लिए इसमें सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग और स्टेबिलिटी के लिए इसमें EBD के साथ ABS और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम शामिल हैं। बाकी फीचर्स में इसमें हिल-होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री HD कैमरा और TPMS भी दिया गया है। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं। क्या मिलते हैं फीचर्स फीचर्स की बात करें तो Maruti Suzuki Dzire में LED क्रिस्टल विजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRL, LED टेल लैंप, शार्क-फिन एंटीना और इलेक्ट्रिक सनरूफ दिए गए हैं। वहीं कंफर्ट के लिए इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, स्मार्ट की के साथ इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोल और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। इसके अलावा, इस कार में 7-9 इंच तक की टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जर और Arkamys साउंड सिस्टम दिया गया है। इसमें स्मार्टवॉच और Alexa Integration के साथ Suzuki Connect की सुविधा मिलती है।
Related Articles
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
































