Categories:HOME > Car >

हुंडई i20 की नई जनरेशन का टीजर जारी, प्रीमियम हैचबैक में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

हुंडई i20 की नई जनरेशन का टीजर जारी, प्रीमियम हैचबैक में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

हुंडई मोटर ने प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर हुंडई आई20 को आफर किया है। इस कार की नई जेनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले निर्माता ने इसका टीजर जारी किया है। नई जेनरेशन में किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। हुंडई की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में आई 20 को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस कार की नई जेनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। 
जारी हुआ टीजर

 निर्माता ने इस कार की नई जेनरेशन के लॉन्च से पहले नया टीजर जारी किया है। इस टीजर में गाड़ी के फ्रंट की झलक को दिखाया गया है। लेकिन इसकी अन्य जानकारी इसमें नहीं दिखाई दे रही हैं। 

यह मिली जानकारी 

आई 20 की नई जेनरेशन में तीर की तरह हेडलाइट्स को दिया जा सकता है। जिसके साथ वाई आकार के एलईडी डीआरएल को दिया गया है। जो एलईडी लाइट बार के साथ जुड़े हुए हैं।

 ऐसे होंगे फीचर्स 

निर्माता की ओर से इस कार की नई जेनरेशन में ड्यूल स्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले, नया इंटीरियर, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, एबीएस, ईबीडी, छह एयरबैग, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है। 

मिलेगा नया इंजन 

हुंडई की ओर से आई 20 की नई जेनरेशन को पेट्रोल इंजन के साथ ही माइल्ड हाइब्रिड जैसी तकनीक को ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ ही इस गाड़ी के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लॉन्च किया जा सकता है।

@एक पहिए वाली बाइक देखी है कभी, वीडियो देखें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab