Volvo EX60: 2027 में भारत आएगी नई इलेक्ट्रिक SUV, 661 किमी रेंज और 510hp पावर; Tesla Model Y से होगा मुकाबला
वोल्वो वर्ष 2027 में भारत में X60 SUV को लॉन्च करके अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज को आगे बढ़ाएगी। इस साल की शुरुआत में पेश की गई Volvo की सबसे नई EV होगी और भारत के लिए उनका चौथा इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। EX60 का एक्सटीरियर डिजाइन इसके पेट्रोल/डीजल वर्जन जैसा है ही लेकिन इसमें कुछ EV-स्पेशल एलिमेंट्स दिए गए हैं जैसे क्लोज्ड ग्रिल वाला फेस, व्हील्स का नया डिजाइन और Volvo के वर्टिकल टेल का नया लुक। इसकी लंबाई 4.80 मीटर और व्हीलबेस 2.97 मीटर और इसमें टू-रो वाली सीटें मिलती हैं। हालांकि, इसमें पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड स्क्रीन नहीं मिलती है बल्कि इसमें हेडलैंप स्क्रीन दी गई है। ड्राइवट्रेन विकल्प ग्लोबल लेवल पर EX60 को रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों वर्जन में खरीदा जा सकता है लेकिन Volvo की टॉप-एंड मॉडल पेश करने की हालिया रणनीति को देखते हुए उम्मीद है कि भारत में इसका P12 AWD वर्जन लाया जाएगा जिसमें सभी बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे। यह कार 510hp की पावर देने वाले डुअल-मोटर पैकेज के साथ आती है जिसकी कंपनी द्वारा दावा की गई रेंज 661 किमी है और यह 0 से 100kmph की स्पीड सिर्फ 4.6 सेकंड में पकड़ लेती है। इतनी है कीमत EX60 भारत में स्वीडिश कार निर्माता की इलेक्ट्रिक कारों की रेंज में बीच का हिस्सा बनेगी। इसकी कीमत 75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक होने की उम्मीद है और यह भारत में Tesla Model Y L AWD को टक्कर देगी।
@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे


































