Categories:HOME > Car >

12 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी Volvo EX90, 608 KM तक की रेंज और 680 HP पावर से लैस होगी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV

12 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी Volvo EX90, 608 KM तक की रेंज और 680 HP पावर से लैस होगी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV

स्वीडिश कार निर्माता कंपनी वोल्वो भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी Volvo EX90 को 12 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है। वैश्विक स्तर पर 2022 में पहली बार पेश की गई EX90 कंपनी की प्रमुख ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी है। भारत में यह Volvo EX30 के बाद कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का दूसरा मॉडल होगी। प्रीमियम डिजाइन, एडवांस्ड तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस से लैस EX90 की भारतीय बाजार में एंट्री लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में होगी। कंपनी ने इसे 800V आर्किटेक्चर पर तैयार किया है और इसमें 92 kWh तथा 106 kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। 565 KM तक की रेंज देगा सिंगल मोटर वेरिएंट 92 kWh बैटरी वाला सिंगल-मोटर वेरिएंट रियर-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आएगा। यह 333 hp की पावर और 480 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। WLTP साइकिल के अनुसार इसकी रेंज 565 किलोमीटर तक बताई गई है। यह SUV महज 6.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। ट्विन मोटर AWD में 608 KM की रेंज 106 kWh बैटरी वाला ट्विन-मोटर AWD वेरिएंट 456 hp की पावर और 670 Nm का टॉर्क देगा। इसकी दावा की गई WLTP रेंज 608 किलोमीटर तक है। यह वेरिएंट 5.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकता है। टॉप वेरिएंट में 680 HP की ताकत EX90 के परफॉर्मेंस वेरिएंट में 106 kWh बैटरी पैक के साथ 680 hp की अधिकतम पावर और 870 Nm का टॉर्क मिलेगा। यह वेरिएंट सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी रेंज 602 किलोमीटर तक बताई गई है। ऐसा होगा एक्सटीरियर डिजाइन सामने की तरफ EX90 में वोल्वो के सिग्नेचर T-शेप LED हेडलैंप्स, पिक्सेल-स्टाइल LED DRLs और बॉडी-कलर की सील्ड-ऑफ ग्रिल दी गई है। ग्रिल के बीच में वोल्वो का लोगो मिलता है, जबकि बम्पर के निचले हिस्से में एयर इनटेक्स दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में फ्लश डिजाइन के साथ 20-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। पीछे की तरफ C-शेप LED टेललाइट्स, रियर विंडस्क्रीन पर वर्टिकल लाइट स्लैट्स और रूफ स्पॉइलर दिया गया है।

@अगर कार का विंडशेड वाशर हो जाए जाम....... ये करें उपाय

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab