Categories:HOME > Car > Compact Car

Mercedes-Benz AMG E 53 भारत में लॉन्च, 612 HP की ताकत और 3.8 सेकेंड में 100 km/h की रफ्तार

Mercedes-Benz AMG E 53 भारत में लॉन्च, 612 HP की ताकत और 3.8 सेकेंड में 100 km/h की रफ्तार

Mercedes Benz AMG E 53 को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स और इंजन को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मर्सिडीज बेंज की ओर से भारतीय बाजार में नई कार के तौर पर नई एएमजी ई53 को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन को दिया गया है।

क्या है खासियत


इस कार को सामान्य ई क्लास के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी लुक के साथ ऑफर किया गया है। इस कार में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, इलूमिनेटिड ग्रिल, बूट लिड स्पॉयलर, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.4 इंच टचस्क्रीन, बर्मेस्टर ऑडियो सिस्टम, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जर, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 360 डिग्री कैमरा, एएमजी सीट्स, 20 इंच अलॉय व्हील्स जैसे कई फीचर्स शामिल किए गए हैं।


कितना दमदार इंजन


निर्माता की ओर से इस कार में तीन लीटर की क्षमता का प्लग इन हाइब्रिड इंजन दिया गया है। जिससे इस कार को 585 हॉर्स पावर और 750 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ नौ स्पीड ट्रांसमिशन भी दिया गया है। गाड़ी में 4मैटिक ऑल व्हील ड्राइव को भी दिया जा रहा है। इसमें एएमजी प्लस पैकेज को भी दिया गया है। जिससे इस कार को 612 हॉर्स पावर मिलती है। इससे यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को 3.8 सेकेंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।


कितनी है कीमत


मर्सिडीज बेंज की ओर से इस कार को भारत में 1.45 करोड़ रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है।


किनसे होगा मुकाबला



भारतीय बाजार में मर्सिडीज की एएमजी ई53 का सीधा मुकाबला BMW M5 और पोर्श पैनामेरा जैसी कारों के साथ होगा।

@क्या है स्कूटर की कहानी, जानें हमारी जु़बानी

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab