धूप में कार पार्क करते समय न करें ये गलती, ये 4 चीजें बना सकती हैं आपकी कार को आग का गोला
गर्मी में लोग कारों को धूप में ही खड़ा करके चले जाते हैं, लेकिन ऐसा करने से कार भट्टी की तरह तपने लगती है। अगर बाहर का तापमान 40 डिग्री है तो अंदर कार का तापमान कुछ ही देर में 50 तक पहुंच सकता है। ऐसे में कार में कभी इन चीजों को नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि यह कार को आग के गोले में तब्दील कर सकती हैं।
सिगरेट लाइटर
कई लोग सिगरेट लाइटर को कार के ही डैशबोर्ड या कप होल्डर में रखने की आदत को नहीं छोड़ पाते है। लाइटर के अंदर आग पकड़ने वाली तेज गैस होती है। जब कार के अंदर गर्मी बढ़ती है तो यह गैस तेजी के साथ फैसली है और लाइटर फट भी सकता है। इसके फटने से निकली चिंगारी कार की सीटों या प्लास्टिक को जला सकती है।
पानी की बोतल
यह सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन धूप में रखी प्लास्टिक या कांच की ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल एक मैग्नीफाइंग ग्लास की तरह काम करती है। यह सूरज की किरणों को कार की सीट या कपड़ों की किसी एक जगह पर फोकस कर देती है। इसस उस जगह पर धुआं उठ सकता है जिससे आग लगने का खतरा रहता है।
पावर बैंक और गैजेट्स
आजकल लोग मोबाइल फोन, पावर बैंक या लैपटॉप तो हर किसी के पास होता ही है। क्या आप जानते हैं कि इन सभी गैजेट्स में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है। तेज गर्मी की वजह से बैटरियां फूल कर गर्म हो जाती है और फट सकती हैं। इन्हें भूलकर भी कार के डैशबोर्ड पर नहीं रखना चाहिए क्योंकि धूप वहां तक सीधी जाती है जो खतरनाक साबित हो सकती है।
परफ्यूम से रहें सावधान
कार को महकाने के लिए रखे गए एयर फ्रेशनर, डियोड्रेंट या परफ्यूम के कैन के अंदर से बहुत ही ज्यादा प्रेशर में होते हैं। कार के अंदर का तापमान जैसे ही बढ़ता है तो इनके अंदर की भी गैस तेजी से फैलना शुरू हो जाती है और इस वजह से ये कैन्स किसी बम की तरह फट सकते हैं जो कार में आग लगा सकते हैं।
Related Articles
सफर के दौरान अचानक बंद हो जाए कार तो घबराएं नहीं : ये 4 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, इंश्योरेंस क्लेम भी हो सकता है प्रभावित
Honda ZR-V Hybrid भारत में जल्द देगी दस्तक, 22.79 kmpl माइलेज और ADAS जैसे हाईटेक फीचर्स से होगी लैस































