Categories:HOME > Car > Economy Car

Monsoon Car Care Tips: बारिश के मौसम में इन 4 जरूरी बातों का रखें ध्यान, सुरक्षित रहेगी आपकी कार

Monsoon Car Care Tips: बारिश के मौसम में इन 4 जरूरी बातों का रखें ध्यान, सुरक्षित रहेगी आपकी कार

मानसून की बारिश हर शहर को भिगो रही है, कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। ऐसे में गाड़ी की सही तरह से देखभाल किस तरह की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। कई बार कार के साथ लापरवाही की जाती है तो उसका असर गाड़ी की वायरिंग पर होता है। इसके अलावा कुछ कारों में चूहों के कारण भी वायरिंग में कट लग जाता है। जिसका बुरा असर पानी पड़ने पर होता है। कई बार तो शॉर्ट सर्किट के कारण गाड़ी में आग भी लग जाती है। इसलिए मानूसन से पहले कार की वायरिंग को चेक करवाएं और कहीं पर कट लगा हो तो उसे अच्छी तरह से कवर कर दें, जिससे पानी के कारण वायरिंग शॉर्ट न हो पाए।

टायर करें चेक


बारिश के समय कार के टायर का सही तरह से काम करना और भी जरूरी हो जाता है। ऐसा न होने पर सड़क पर बेहतर ग्रिप नहीं मिल पाती और हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर कार के टायर ज्यादा घिस चुके हों तो बेहतर होगा कि मानसून की बारिश के कार चलाने से पहले इनको बदल दिया जाए। इसके साथ ही टायर में सही प्रैशर में हवा का होना भी जरूरी होता है, जिससे कार चलाने में ज्यादा कंट्रोल मिलता है।


वाइपर करें चेक



मानसून के समय जब तेज बारिश होती है और कार को चलाया जाता है विजिबिलिटी कम हो जाती है। इसलिए ऐसे में कार के वाइपर विंडशील्ड को साफ रखकर विजिबिलिटी को बढ़ाते हैं। बारिश के समय अगर वाइपर के ब्लेड खराब हो जाए तो ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए वाइपर चेक करें अगर ब्लेड खराब हो गए हों तो बेहतर होगा कि वाइपर को बदला जाए।


ड्रेन होल की सफाई करें


गाड़ी में कई जगह ड्रेन होल दिए जाते हैं। इस तरह से गाड़ी चलने पर जमा होने वाला पानी इस होल से बाहर निकल जाता है। बारिश से पहले इनको साफ करना चाहिए। ऐसा करने से गाड़ी को जंग से बचाने में मदद मिलती है।

@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab