Categories:HOME > Car > Economy Car

1 जुलाई से महंगी होंगी Tata Motors की गाड़ियां, जानिए कितना बढ़ेगा बोझ

1 जुलाई से महंगी होंगी Tata Motors की गाड़ियां, जानिए कितना बढ़ेगा बोझ

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स का अच्छा दबदबा है। कंपनी ने भारत में बेचे जाने वाले इंटरनल कंबशन इंजन और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। 1 जुलाई 2026 से इन मॉडलों की कीमतों में 1.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी। बता दें कि, नई कीमतों का ऐलान 1 तारीख को ही किया जाएगा। कंपनी ने लागत खर्च में बढ़ोतरी और महंगाई को इस कीमत में बढ़ोतरी की वजह बताई गई है। कंपनी की तरफ से यह कहा गया कि लागत खर्च में बढ़ोतरी और लगातार बढ़ रहे महंगाई के दबाव के असर को कुछ कम करने के लिए कीमतों में यह बदलाव किया जा रहा है। हालांकि, TMPV इस बढ़ी लागत का एक हिस्सा खुद संभाल रही है।

वेरिएंट के मुताबिक बढ़ेंगे दाम


TATA Motors ने यह भी साफ किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग होगी जिससे हर गाड़ी की वैल्यू बनी रहे। फिलहाल, कंपनी के पास शुरुआती हैचबैक से लेकर 7-सीटर SUV तक गाड़ियों की एक बड़ी रेंज में मौजूद है। कंपनी के मौजूदा लाइनअप में Tiago, Tigor, Punch, Nexon, Sierra जैसे मॉडल शामिल है। EV की बात करें तो कंपनी के पास Punch EV, Nexon EV और Harrier EV है और टाटा देश में 30 जून को Sierra EV को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।


बाकी कंपनियों के बढ़ाए दाम


यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बढ़ती लागत और करेंसी में उतार-चढ़ाव से जूझ रहा है। TATA Motors के अलावा BMW India, Mercedes-Benz, Maruti Suzuki, Hyundai Motor India और Nissan India जैसे कंपनियों ने भी हाल ही में अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाया है। बता दें कि, Maruti Suzuki ने भारतीय बाजार में बिकने वाली अपनी कारों के लिए 30,000 रुपए तक की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की थी जो 1 जून से लागू हो चुके हैं।

@पुरानी कार भी बन जाएगी नई और स्टाइलिश, ये हैं तरीके

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab