Categories:HOME > Car > Electric Car

Mercedes GLC Electric भारत में लॉन्च, 711KM की दमदार रेंज के साथ कीमत 78.5 लाख रुपये

Mercedes GLC Electric भारत में लॉन्च, 711KM की दमदार रेंज के साथ कीमत 78.5 लाख रुपये

मर्सेडीज-बेंज ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Mercedes GLC Electric को लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत में ही असेंबल किया जा रहा है। इसे कंपनी के एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पेश किया गया है। कंपनी ने इसकी रेंज को लेकर दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में 711 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी। आइए विस्तार में जानते हैं कि Mercedes GLC Electric और किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है।

भारत में कीमत


Mercedes-Benz GLC Electric को भारत में 78.5 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी इसकी डिलीवरी दिवाली के आसपास से शुरू करने वाली है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बिक्री मार्च 2027 तक के लिए पूरी तरह से बुक हो चुकी है।


मर्सेडीज का डिजाइन


इसके फ्रंट में इल्यूमिनेटेड ग्रिल दी गई है, जिसमें 914 अलग-अलग पिक्सल लाइटिंग एलिमेंट्स मिलते हैं। ये कार के पार्क होने, स्टार्ट होने और बंद होने के दौरान अलग-अलग पैटर्न में रोशनी करते है, जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है। Mercedes GLC Electric के हेडलैंप और टेललैंप में थ्री-पॉइंटेड स्टार डिजाइन वाली LED DRLs दी गई हैं। इसमें AMG Line स्टाइलिंग पैक स्टैंडर्ड मिलेगा। स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर के साथ 20-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसे एलिगेंट लुक देने के लिए बॉडी पर स्मूद लाइन्स और कर्व्ड सरफेस दिए गए हैं। पीछे की तरफ रैपअराउंड ग्लॉस ब्लैक पैनल दिया गया है, जिसमें टेललैंप और Mercedes लगा हुआ है।


मर्सेडीज जीएलसी इलेक्ट्रिक के डायमेंशन और कलर ऑप्शन



इसकी लंबाई 140mm, चौड़ाई 23mm और ऊंचाई 12mm ज्यादा है। वहीं, इसका व्हीलबेस 84mm बढ़कर 2,972mm हो गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को छह एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में लाया गया है। इनमें शीयर ब्लू, लैवेंडर सिल्वर, ऑब्सीडियन ब्लैक, ओपलाइट व्हाइट ब्राइट, पेटागोनिया रेड मेटैलिक और एल्पाइन ग्रे सॉलिड (Sheer Blue, Lavender Silver, Obsidian Black, Opalite White Bright, Patagonia Red Metallic और Alpine Grey Solid) शामिल हैं।


मर्सेडीज जीएलसी इलेक्ट्रिक का इंटीरियर


नई GLC Electric का सबसे बड़ा-सा केबिन दिया गया है। इसमें 39.1-इंच की हाइपरस्क्रीन दी गई है, जो पूरे डैशबोर्ड की चौड़ाई में फैली हुई है। यह कोई अलग-अलग स्क्रीन का सेटअप नहीं है, बल्कि एक सिंगल कंटीन्यूअस पैनल है, जिसमें बीच में बेजल या पार्टिशन नहीं दिया गया है। हालांकि, इतनी बड़ी स्क्रीन के कारण केबिन में फिजिकल कंट्रोल्स की संख्या काफी कम हो गई है। यहां तक कि एयर कंडीशनिंग के कंट्रोल्स भी स्क्रीन पर ही दिए गए हैं। इसके बावजूद स्क्रीन का ऑपरेशन काफी स्मूद है और इसमें हाई-डेफिनिशन ग्राफिक्स दिए गए हैं। केबिन को प्रीमियम बनाने के लिए सेंटर कंसोल पर ब्लैक ओपन-पोर वुड फिनिश, AC वेंट्स पर मेटैलिक फिनिश और स्पीकर ग्रिल्स पर खास डिजाइन दिया गया है। SUV में 15-स्पीकर वाला 3D Burmester साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा AMG Line मॉडल में स्पोर्टी फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।


फीचर्स और सेफ्टी



फीचर्स के मामले में भी नई GLC Electric काफी एडवांस है। इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ के साथ इल्यूमिनेटेड स्टार्स दिए गए हैं। इस रूफ की ओपेसिटी को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा SUV में दो वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, AI-इनेबल्ड फंक्शन, पावर्ड टेलगेट और पावर-फोल्डिंग रियर सीट्स मिलती हैं।

@अगर कार का विंडशेड वाशर हो जाए जाम....... ये करें उपाय

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab