Categories:HOME > Scooter > EV Scooter

Voice of Ather फीचर लॉन्च: अब स्कूटर से करें अपनी भाषा में बात

Voice of Ather फीचर लॉन्च: अब स्कूटर से करें अपनी भाषा में बात

एथर ने ग्राहकों के लिए Voice of Ather फीचर का रोलआउट पूरा कर लिया है। इस फीचर की घोषणा पहली बार Ather Community Day 2025 में AtherStack 7 अपडेट के हिस्से के रूप में की गई थी। यह फीचर राइडर्स को अपनी भाषा में कमांड देकर Ather Scooter से बातचीत करने की सुविधा देता है। ठीक वैसे ही जैसे आप SIRI या Google Assistant जैसे फीचर्स इस्तेमाल करते हैं। Voice of Ather एक बड़े लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर काम करता है जिसे भारतीय लहजे और बोलचाल की भाषा को समझ के लिए तैयार किया गया है। इसके जरिए राइडर्स तय शब्दों के बजाय आम बातचीत की भाषा में कमांड दे सकते हैं। यह फीचर मुख्य रूर से 4 बड़े कामों को संभाल सकता है।

ये हैं चार काम


पहला है नेविगेशन जिसमें राइडर्स पूछ सकते हैं जैसे- ऑफिस पहुंचने में समय कितना लगेगा? दूसरा है व्हीकल सेटिंग जिसमें ट्रैक्शन कंट्रोल को रेन मोड पर बदलें या स्क्रीन की ब्राइटनेस बढ़ाएं जैसे कमांड दिया जा सकता है। तीसरा है कॉल्स और नॉटिफिकेशन जिसमें कॉल्स और मैसेज को बोलकर कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही आखिरी काम है मीडिया कंट्रोल्स जो गाना या मीडिया को आवाज के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है।


हेडसेट के साथ करेगा काम


यह सिस्टम Ather Halo स्मार्ट हेलमेट के साथ-साथ किसी भी सामान्य ब्लूटूथ हेडसेट के साथ भी काम करता है। इसका मतलब है कि राइडर्स सेना या कार्डो जैसे इंटरकॉम डिवाइस का इस्तेमाल करक भी इस फीचप का पूरा फायदा उठा सकते हैं। कंपनी के सीईओ ने बताया कि विकास के अगले चरण में इस बातचीत को टू-वे बनाया जाएगा। इससे स्कूटर सिर्फ कमांड का जवाब देने के बजाय खुद से भी राइडर से बात कर सकेगा। यह बदलाव Ather के AtherStack7 रोडमैप के मुताबिक है जिसमें सड़कों पर गड्ढों की चेतावनी, पार्क-सेफ नॉटिफिकेशन और टायर प्रेशर की चेतावनी जैसे वॉयस-बेस्ड अलर्ट शामिल हैं।

@इस कार के लिए देश में हुआ 52 साल का इंतजार, जानिए खासियत

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab