Categories:HOME > Car > Luxury Car

रेनो डस्टर एडवेंचर एडिशन लॉन्च, दमदार ऑफ-रोड लुक, नए फीचर्स और 153 PS इंजन के साथ बाजार में उतरी SUV

रेनो डस्टर एडवेंचर एडिशन लॉन्च, दमदार ऑफ-रोड लुक, नए फीचर्स और 153 PS इंजन के साथ बाजार में उतरी SUV

रेनोल्ट ने भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी में डस्टर को आफर किया है जिसका कंपनी ने एडवेंचर एडिशन को लॉन्च कर दिया है। रेनो की ओर से डस्टर एसयूवी के लॉन्च के कुछ महीने बाद ही इसके एडवेंचर एडिशन को भी औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

ये है खासियत


निर्माता की ओर से इस एडिशन में एडवेंचर डेकल्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें भौगोलिक निर्देशांक (34.27 N, 77.60 E) को भी दिया गया है। इनको इसलिए दिया गया है क्योंकि यह उन चुनौतीपूर्ण इलाकों को श्रद्धांजलि है जहां डस्टर का परीक्षण किया गया था।


ये हैं फीचर्स


रेनो डस्टर के एडवेंचर एडिशन में निर्माता की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें फुल एलईडी हेडलाइट्स, इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट, क्नेक्टेड कार ऐप, ऑटो ड्यूल ज़ोन एसी, 25.65 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, 17 इंच अलॉय व्हील्स, एडवेंचर डेकल, एडवेंचर एम्बेलिशर और एडवेंचर फ्लोर मैट को दिया गया है।


इतना दमदार इंजन



निर्माता की ओर से इस एडिशन में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें सामान्य डस्टर की तरह ही टर्बो टीसीई 160 इंजन दिया गया है जो इसे 153 पीएस 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। तीसरे इंजन के विकल्प के तौर पर इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ही ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया गया है।


इतनी है कीमत



रेनो की ओर से एडवेंचर टर्बो टीसीई 100 एमटी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी गई है। इस एडिशन के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.39 लाख रुपये है।

@मुश्किल नहीं है कार खरीदना, जानिए कैसे

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab