Categories:HOME > Car > Luxury Car

ऑटोमैटिक कारों के गियरबॉक्स जल्दी क्यों होते हैं खराब? जानिए वजह और बचाव

ऑटोमैटिक कारों के गियरबॉक्स जल्दी क्यों होते हैं खराब? जानिए वजह और बचाव

भारत में रोजाना काफी संख्या में कारों की बिक्री की जाती है। इन कारों में से कई कारें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदी जाती हैं। लेकिन कुछ समय के बाद ही इन कारों के गियरबॉक्स में खराबी आ जाती है। किस तरह की लापरवाही के कारण ऐसी समस्या आती हैं। इससे किन बातों का ध्यान रखकर बचा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बढ़ रहा ऑटामैटिक कारों का उपयोग


भारत में लंबे समय से कारों में मैनुअल ट्रांसमिशन का ही उपयोग किया जा रहा है। लेकिन अब नई पीढ़ी के लोग मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों की जगह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों को भी पसंद कर रहे हैं। इसलिए इस तरह की कारों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है।


क्षमता से ज्यादा वजन करता है खराब



अगर किसी भी ऑटोमैटिक कार में क्षमता से ज्यादा वजन रखकर सफर किया जाता है तो इसका बुरा असर कार के साथ ही ट्रांसमिशन पर भी होता है। जिससे ऑटोमैटिक कार के ट्रांसमिशन की उम्र कम हो जाती है।


गियर ऑयल बदलने में लापरवाही


जिस तरह से एक निश्चित किलोमीटर के बाद कार के इंजन ऑयल को बदला जाता है वैसे ही ऑटोमैटिक कार के गियर ऑयल को बदलने की भी जरुरत होती है। ऐसा न करने पर भी ट्रांसमिशन समय से पहले ही खराब हो जाता है।


गलत फ्लूइड का उपयोग


कई बार लोग थोड़े से पैसे बचाने के लिए गलत फ्लूइड का उपयोग करते हैं। जिससे कार के ट्रांसमिशन को लंबे समय में नुकसान पहुंचता है। इससे कार के गियरबॉक्स में खराबी आ जाती है, जिसे ठीक करवाना काफी महंगा पड़ जाता है।


कार रोककर बदलें गियर



कई बार लोग अपनी कार को बिना पूरी तरह से रोके ही गियर बदलने की कोशिश करते हैं। इसकी जगह अगर गाड़ी को पूरी तरह से रोक लिया जाए और उसके बाद डी से कार को पी या एन पर किया जाए तो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।


हैंडब्रेक का उपयोग 



ऑटोमैटिक कार में गियरबॉक्स की उम्र को बढ़ाना है तो इसके लिए हैंडब्रेक का उपयोग भी करना चाहिए। इससे गाड़ी का पूरा भार ट्रांसमिशन पर नहीं आता और गियरबॉक्स की उम्र बढ़ जाती है।

@महिलाओं को पसंद है ये टाॅप 6 स्टाइलिश स्कूटर

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab