Piaggio Ape Wave इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च, 90Km रेंज और 2.55 लाख रुपये की शुरुआती कीमत
पियाजिओ व्हीकल्स ने Ape Wave को लान्च करके अपने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल रेंज को बढ़ा दिया है। L3 पैसेंजर EV कैटेगरी में आने वाले इस नए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की एक्स-शोरूम कीमत 2.55 लाख रुपए है। इसमें 5.4kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो इसे शहर में यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए डिजाइन किया है। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 3kW की पावर और 25nm का टॉर्क जनरेट करती है। इससे इसे शहर में इस्तेमाल करने के लिए 40kmph की टॉप-स्पीड भी मिलती है। Piaggio का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह लगभग 90km तक की रेंज दे सकती है। वहीं, इसकी बैटरी को चार्ज होने में लगभग 4.5 घंटे का समय लगता है। ऐसी है इसकी ग्रेडेबिलिटी यह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर 19% की ग्रेडेबिलिटी देता है जिससे यह आसानी से ढलान और अलग-अलग तरह की सड़कों पर चल सकता है। पूरी तरह से मेटल की बॉडी और मोनोकॉक आर्किटेक्चर पर बनी यह Ape Wave कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाई गई है। इसमें एक खास सस्पेंशन दिया गया है जिससे सफर आरामदयक हो। ग्राउंड क्लीयरेंस और केबिन इस थ्री-व्हीलर में 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है जो इसे अलग-अलग तरह की सड़कों के लिए सही बनाने का काम करता है। इसके अंदर स्पेशियस केबिन दिया गया है जिससे यात्री आराम से बैठ सकें। फ्लीट ऑपरेटर्स और व्यक्तिगत मालिकों के लिए यह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कम मेंटेनेंस कॉस्ट के जरिए खर्च को कंट्रोल में रखता है। अनुभव और आराम Piagio के मुताबिक, Ape Wave के इस तरह से तैयार किया गया है जिससे यह एक L3 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर जैसी आसान पहुंच और कम खर्च का फायदा दे सके। इसके साथ ही, L5 कैटेगरी की गाड़ियों जैसा कंफर्ट और कंट्रोल्ड ड्राइविंग दे सके। इसे शेयर्ड मोबिलिटी, तय रास्तों पर चलने वाले ट्रांसपोर्ट और कम दूरी के लिए यात्रियों को लाने-ले-जाने वाले काम हैं।


































