Categories:HOME > Scooter > EV Scooter

बिना ड्राइविंग लाइसेंस और RTO रजिस्ट्रेशन के चला सकते हैं ये 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 52 हजार से शुरू

बिना ड्राइविंग लाइसेंस और RTO रजिस्ट्रेशन के चला सकते हैं ये 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 52 हजार से शुरू

अगर आप रोजाना के छोटे सफर के लिए एक किफायती और बिना झंझट वाली सवारी की तलाश में हैं तो लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। भारतीय नियमों के मुताबिक, 25kmph तक की टॉप-स्पीड और 250kW तक की मोटर पावर वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसेंस या RTO रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती। यह उन स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं जिनकी उम्र 16 सा तक है क्योंकि इस लो-स्पीड स्कूटर को चलाने के लिए आपकी उम्र कम से कम 16 साल होनी चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी ही 5-स्कूटर्स के बारे में।


लेट्रिक्स ईवी जायरो



लेट्रिक्स ईवी जायरो एक लो-स्पीड स्कूटर है जिसकी टॉप-स्पीड 25kmph है। इसमें नॉर्मल मोड और रिवर्स मोड दोनों राइडिंग मोड्स मिलते हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन वेरिएंट Zyro LA (48V), Zyro LA 60V और Zyro LI में आता है जिसमें 1.5kWh और 1.54kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं। रेंज की बात करें तो इसके Zyro LA (48V) की रेंज 60 किमी, Zyro LA (60V) की 75 किमी और Zyro LI की 85 किमी है। लेट्रिक्स ईवी जायरो में इंस्ट्रूमेंट कंसोल डिजिटल LED डिस्प्ले है और इसमें मिलने वाली स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और ट्रिपमीटर डिजिटल हैं। लाइटिंग के लिए इसमें LED हेडलैंप और LED DRL दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म या अलर्ट, क्रूज कंट्रोल, लो बैटरी अलर्ट और पैजेंसर फुटरेस्ट मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 51,741 रुपए से लेकर 67,500 तक जाती है।



एम्पेयर रियो वीवाइबी



एम्पेयर के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए भी लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें 1.44kWh LFP बैटरी दी गई है जिसकी IDC रेंज 80km है और इसकी टॉप-स्पीड 25kmph है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 35nm का पीक/व्हील टॉर्क के साथ 250 वॉट BLDC हब मोटर दी गई है। Ampere Reo Vyb का वजन 74kg और 140mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसमें 3.5 इंच का कलर LCD डिस्प्ले वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। साथ ही इसमें कीलेस स्टार्ट/रिमोट लॉक-अनलॉक, रिवर्स असिस्ट मोड, USB चार्जिंग पोर्ट और 24 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। भारतीय लो-स्पीड EV नियमों के तहत इसके लिए लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 71,999 रुपए है।



ओकिनावा आर 30



इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 W BLDC हब मोटर दी गई और Okinawa R30 की क्लेम्ड टॉप-स्पीड 25kmph है जिस वजह से इसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, एक बार फुल चार्ज करने पर यह 60 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसमें 1.25 या 1.34kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। वहीं, ऑटो-कट फंक्शन वाले माइक्रो चार्जर से इस चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। Okinawa R30 में स्पीडोमीटर और ट्रिपमीटर डिजिटल दिए गए हैं और स्टार्ट करने के लिए पुश-बटन स्टार्ट है। लाइटिंग के लिए इसमें स्टाइलिश हेडलाइट और रियर लाइट दी गई है। इसके अलावा इसमें Pearl White, Glossy Red, Metallic Orange, Sea Green और Sunhine Yellow कलर विकल्प में आता है। Okinawa R30 की एक्स-शोरूम कीमत 61,998 रुपए है।



सोकुडो प्लस



सोकुडो प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 25kmpl (लो-स्पीड वेरिएंट) है और इसमें BLDC हब मोटर दी गई है। इसमें Eco, Normal और Sport राइडगिं मोड्स के साथ-साथ रिवर्स गियर भी मिलता है। Sokudo Plus में लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 100 किमी तक की रेंज देती है और 5-6 घंटे में चार्ज होती है। साथ ही, इसमें 235mm का बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है। सोकुडो प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक के साथ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। इसें LED हेडलाइट्स, डिजिटल स्पीडोमीटर और ओडोमीटर मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67,951 रुपए है और यह Black, Orange Red जैसे 3 कलर विकल्पों के साथ आता है।

@Made in India-Kwid अब जाएगी दक्षिणी अफ्रिका, भूटान और बांग्लादेश

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab