Categories:HOME > Scooter >

Top 5 Scooters: Honda Activa की सबसे ज्यादा मांग, Suzuki Burgman ने भी बनाई Top 5 में जगह

Top 5 Scooters: Honda Activa की सबसे ज्यादा मांग, Suzuki Burgman ने भी बनाई Top 5 में जगह

बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। इनमें बड़ी संख्या में स्कूटर भी शामिल होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान किन पांच स्कूटर्स की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top 5 में किस निर्माता के किस स्कूटर को शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। होंडा एक्टिवा रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने होंडा एक्टिवा स्कूटर की सबसे ज्यादा मांग रही। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान 2.06 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 2.37 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। गिरावट दर्ज किए जाने के बाद भी इस स्कूटर की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। टीवीएस जुपिटर टीवीएस की ओर से जुपिटर स्कूटर को भी ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस स्कूटर की 1.48 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान इस स्कूटर की करीब 1.25 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। सुजुकी एक्सेस सुजुकी की ओर से Access को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान 82 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। 2025 में इसी अवधि में इसकी 68 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी। टीवीएस एन टार्क टीवीएस की ओर से जुपिटर के अलावा एन टॉर्क को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। बीते महीने इसकी करीब 38 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान यह संख्या करीब 26 हजार यूनिट्स की थी। टाप फाइव में शामिल हुआ Suzuki Burgman सुजुकी की ओर से बर्गमैन स्कूटर को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस स्कूटर की बीते महीने के दौरान करीब 30 हजार यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हुई है। इससे पहले 2025 की इसी अवधि में यह संख्या 23 हजार यूनिट्स से ज्यादा रही थी।

@पुरानी कार भी बन जाएगी नई और स्टाइलिश, ये हैं तरीके

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab