Amazon Prime Day पर लॉन्च हुई नई Yezdi Scrambler, 350cc इंजन के साथ मिलेंगे दमदार ऑफर्स
देश के सबसे बड़े आनलाइन शापिंग फेस्टिवल में जावा येज्दी कंपनी अपनी बाइक को लान्च किया है। खास तौर पर बनाई गई Yezdi Scrambler Amazon के न्यू लॉन्च स्टोर पर प्राइम डे सेल के दौरान 4 से 6 जुलाई 2026 तक उपलब्ध होगी। इससे प्राइम मेंबर्स को भारत की एक अनोखी बाइक खरीदने का मौका मिलेगा। यह बाइक उन राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो शहरों की सड़कों और वीकेंड की छुट्टियों दोनों का मजा लेना चाहते हैं। इसमें बिल्कुल नया 350cc लिक्विड-कूल्ड Katar इंजन दिया गया है। यह भारत की सबसे हल्की Scrambler बाइक है जो बेहतर परफॉर्मेंस और आसान हैंडलिंग देती है।
मिल रहे ऑफर्स
Amazon Prime Day के दौरान Yezdi Scrambler खरीदने वाले ग्राहकों को कई फायदे मिल सकते हैं। इसके लिए No Cost EMI का विकल्प उपलब्ध है। साथ ही, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 3,000 तक की तुरंत छूट मिलेगी। इसके अलावा, Amazon पर ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर प्राइम मेंबर्स को 5% कैशबैक और नॉन-प्राइम ग्राहकों को 3% कैशबैक मिलेगा। ध्यान रहे कि कैशबैक EMI और Amazon Business ट्रांजैक्शन पर लागू नहीं होगा।
कीमत और ऑनलाइन खरीद
इस बाइक की शुरुआती कीमत 1,99,950 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। ग्राहक Amazon पर प्राइम डे ऑफर्स का फायदा उठाते हुए एक्स-शोरूम बुकिंग राशि का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद, एक स्थानीय डीलर यह पक्का करेगा और बची हुई ऑन-रोड कीमत के भुगतान के लिए ग्राहक की मदद करेगा। रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस की प्रक्रिया डीलरशिप पर पूरी की जाएगी जिसके बाद ग्राहक को बाइक सौंप दी जाएगी।
ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम
Jawa Yezdi Motorcycle अपने इंडस्ट्री-फर्स्ट ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम को जारी रख रही है। इसमें 4 साल या 50,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी, 6 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी के विकल्प, 8 साल तक की रोडसाइड असिस्टेंस, देशभर में कवरेज के साथ 5 साल तक का AMC और देश में 400 से ज्यादा सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स पर मिलने वाले ओनरशिप फायदे शामिल हैं।


































