Categories:HOME > Car > Sports Car

देश में लाॅन्च हुई फोर्ड मस्टैंग, कीमत 65 लाख रूपए

देश में लाॅन्च हुई फोर्ड मस्टैंग, कीमत 65 लाख रूपए

इस कार का हुड लम्बा और रियर काफी छोटा है। कार में स्टाइलिश हैड लैंप्स, रियर डिफ्यूज़र, ग्रिल पर भागने घोडे का मार्क और 18 इंच के मैग्नेटिक ग्लाॅस पेंट एल्यूमिनियम व्हील लगे हैं। दुनियाभर में पोनी कार नाम से मशहूर इस स्पोर्ट्स कार का भारत में करीब 55 साल से इंतजार किया जा रहा है।

लाॅन्च माॅडल 6वीं जनरेशन का है लेकिन भारत में यह पहली बार लाॅन्च हुआ है। इस कार को फरवरी में हुए इंडियन आॅटो एक्सपो में भी दिखाया गया था। फोर्ड मस्टैंग को साल 1965 में सबसे पहले लाॅन्च किया गया था और तब से यह आईकाॅनिक कार बन काफी पाॅपुलर हुई है।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab