मारुति सुजुकी की नई एसयूवी आज होगी लॉन्च, नाम होगा विक्टोरिस या एस्कुडो
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आज (3 सितंबर 2025) अपनी नई एसयूवी पेश करने जा रही है। लंबे समय से इस कार का इंतजार हो रहा था और अब कंपनी इसे मार्केट में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्चिंग के दौरान यह साफ हो जाएगा कि इस नई कार का नाम ‘मारुति सुजुकी विक्टोरिस’ रखा जाएगा या ‘मारुति सुजुकी एस्कुडो’। कंपनी का कहना है कि यह कार भारतीय बाजार में सीधे हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस जैसी लोकप्रिय एसयूवी को चुनौती देगी।
ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा के बीच होगा स्थान
नई एसयूवी को मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा के बीच पोजिशन किया जाएगा। ये दोनों गाड़ियां पहले से ही कंपनी के लिए बड़ी कमाई करने वाले मॉडल साबित हो चुकी हैं और अब उम्मीद की जा रही है कि नया मॉडल उनकी सफलता को और आगे बढ़ाएगा। खास बात यह है कि यह कार मारुति सुजुकी की एरीना डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी, जिससे यह बड़े पैमाने पर ग्राहकों तक आसानी से पहुंच सकेगी।
ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर आधारित
मारुति सुजुकी की यह नई एसयूवी कंपनी के ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। माना जा रहा है कि इसमें ग्रैंड विटारा से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे और कीमत भी अपेक्षाकृत किफायती रखी जाएगी। कंपनी का फोकस उन ग्राहकों पर है जो स्टाइलिश और फीचर-लोडेड एसयूवी चाहते हैं लेकिन बजट फ्रेंडली विकल्प ढूंढते हैं।
डिजाइन और फीचर्स
स्पाई शॉट्स और टीज़र से संकेत मिलते हैं कि यह कार ग्रैंड विटारा से डिज़ाइन इंस्पिरेशन लेगी लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव भी देखने को मिलेंगे। इसकी प्रोफ़ाइल ज्यादा स्मूद और एयरोडायनामिक होगी, जबकि बॉडी क्लैडिंग अपेक्षाकृत कम रहेगी। इसमें दो रो सीटिंग का विकल्प होगा और नई डिज़ाइन की अलॉय व्हील्स, साथ ही फ्रंट और रियर में स्लीक एलईडी लाइट्स मिलेंगी, जिससे यह अपनी बड़ी बहन ग्रैंड विटारा से अलग और ज्यादा प्रीमियम लगेगी।
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट को मिलेगी मजबूती
भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है और मारुति सुजुकी की कोशिश है कि वह इस रेस में और मजबूत जगह बना सके। क्रेटा और सेल्टोस जैसे बड़े खिलाड़ियों को चुनौती देने के लिए कंपनी का यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है। नई कार के लॉन्च होते ही मारुति सुजुकी इस सेगमेंट में एक नई ऊर्जा लेकर आएगी।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प






























