Categories:HOME > Bike > Standard Bike

Honda TMX-125 :  क्या देश में सफल होगी यह मोटरसाइकिल

Honda TMX-125 :  क्या देश में सफल होगी यह मोटरसाइकिल

Honda TMX-125 में 124cc का इंजन लगा है जिसमें 4 गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें कंफर्टेबल और लंबी सीट समेत कम्प्यूटर बाइक वाला लुक दिया गया है। अपने सेगमेंट में यह बाइक Hero Motocoorp की एंट्री लेवल बाइक्स को चुनौती पेष करने वाली है। Honda TMX-125 की कीमत पहले से उपलब्ध 125cc इंजन वाली सीबी साइन से कम रखी जाएगी। इस वजह से यह अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती बाइक साबित हो सकती है। इस समय Hero की सबसे सस्ती बाइक CD Down है जिसकी कीमत 40 हजार रूपए (एक्स-शोरूम) के करीब है, स्प्लैंडर की कीमत 49 हजार रूपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं 125cc सेगमेंट में 55 हजार से लेकर 70 हजार रूपए तक के दाम की बाइक मौजूद हैं। Honda TMX-125 की संभावित कीमत 47 हजार रूपए के करीब मानी जा रही है। ऐसे में कम कीमतों का हवाला देकर यह बाइक कितनी आगे जा पाती है, यह तो इसके लॉन्च पर ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab