Maruti Ertiga का Limited Edition लांच
नई दिल्ली। मारूति (Maruti) अपनी
MPV एर्टिगा (Ertiga) का Facelist Edition लॉन्च करने जा रहा है। 20 अगस्त
को इसे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लेकिन इससे पहले कंपनी ने
एर्टिगा (Ertiga) का पासीओ एक्सप्लोर वर्जन (Paseo Explore Version ) लॉन्च
कर दिया है।
एर्टिगा (Ertiga) का यह लिमिटेड एडिशन VXI और VDI ट्रिम पर आधारित है जो कि
कुछ ज्यादा फीचर्स के साथ आ रहा है।
लिमिटेड एडिशन के फीचर्स की बात करें
तो इसके एक्टिरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं जिनमें नए बॉडी ग्राफिक्स के
अलावा फ्लोटिंग रूफ अपेरंस के लिए ब्लैक स्टिकर्स लगाए गए हैं। इसका पिछला
स्पॉइलर एमपीवी को कुछ और ज्यादा लंबी बनाता है।
जहां तक सवाल इंटिरियर का है तो इसमें काफी ज्यादा चीजें नई नजर आती हैं।
कंपनी ने इसमें नए सीट कवर्स के साथ ही स्टीयरिंग व्हील कवर, ब्लूटूथ,
कूल/वॉर्म बॉक्स, पिलो, डोर सिल गार्ड, डिजायनर मेट और रिवर्स पार्किंग
सेंसर लगाए हैं। यह एमपीवी केवल सुपिरियर व्हाइट और सिल्की सिल्वर रंग में
ही उपलब्ध होगी।
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























