2017 में Nissan उतारेगी नई low Budget Car
जापानी कार कंपनी निसान मोटर्स ( Nissan Motor) अगले साल मार्च तक और एक छोटी कार
पेश करेगी। कार को मूल रूप से 2017 में लॉन्च किया जाना है जो Nissan के
बजट कार ब्रांड डैटसन के प्लेटफार्म से तीसरा वाहन होगा। निसान मोटर्स
इंडिया( Nissan motors india) के प्रबंध निदेशक अरण मल्होत्रा ने यहां कहा,
नई कार मार्च तक आएगी। उन्होंने इस कार के बारे में और ब्यौरा नहीं दिया।
Datsun Go Plus
इस साल जनवरी में निसान( Nissan) ने कांपैक्ट बहुद्देशीय वाहन डैटसन गो प्लस ( datsun go plus) पेश
किया जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 3.79 लाख रूपए है।
पिछले साल कंपनी ने
भारत में डैटसन गो ( datsun go) पेश किया था। कंपनी टियर-2 व टियर-3 शहरों में छोटी
डीलरशिप भी खोल रही है। उन्होंने कहा कि निसान( Nissan) की योजना 2016 तक केवल डैटसन
पर केंद्रित 60 शोरूम खोलने की है। कंपनी देश में कुल 300 शोरूम खोलेगी।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































