Renault ने किया Duster Oroch का अनावरण
Renault ने Duster के नए pick-up वर्जन Duster Oroch का अनावरण किया है, जिसका
प्रदर्शन (शोकेस) इस साल के शुरू में ब्राजील में किया गया था। ओरोच एक डबल
कैब पिक अप ट्रक है, जिसे लैटिन अमेरिकन मार्केट को ध्यान में रखते हुए
बनाया गया है।
यहां इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि यह मॉडल भारत में बेचे जाने वाले
मॉडल से अलग है। इसे गलती से आम स्पोट्र्स यूटिलिटी वीकल (एसयूवी) समझा जा
सकता है।
डस्टर नेमप्लेट ग्रिल (जंगले) के अंदर है। यहां तक कि
साइडों से भी यह पुराने जैसा ही लगता है, जब तक की आप पीछे के दरवाजों को
नहीं देखते हैं। टेल लैम्प और रियर बम्पर नई यूनिट हैं।
अंदर से यह डस्टर की जैसे ही है। इसमें थ्री स्पोक मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग
और सात इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।
इंटिरियर पूरी
तरह से ब्लैक थीम पर आधारित है। कैबिन के आर-पार सिल्वर व पियानो ब्लैक
ट्रिम है। इसमें 1.6 और 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन है। इसमें फोर स्पीड
ऑटोमेटिक से 5-6 स्पीड मैनुअल तक की ट्रांसमिशन रेंज है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























