जल्द पेट्रोल इंजन के साथ लांच होगी Mahindra XUV-500
                          
                नई दिल्ली। देश की
 प्रमुख SUV वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (Mahindra and 
Mahindra) अपनी बेहतरीन एक्सयूवी-500 (XUV-500) के नये अवतार को उतारने की 
योजना पर तेजी से काम कर रही है।  
                 
                 
                
                
प्राप्त जानकारी के अनुसार 
महिन्द्रा (Mahindra) एक पेट्रोल इंजन पर काम कर रही है, जिसका प्रयोग 
कंपनी महिन्द्रा एक्सयूवी 500 (Mahindra XUV-500) में करेगी। जब से कंपनी 
ने इस SUV को पेश किया है, तब से इसे सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही बेचा जा 
रहा है। अभी तक ये SUV Manual Transmission के साथ ही बाजार में उपलब्ध है।
 ऎसा पहली बार होगा कि कंपनी महिन्द्रा एक्सयूवी 500 (Mahindra XUV-500) को
 पेट्रोल इंजन के साथ ही Automatic Transmission के साथ उतारेगी।
 हालांकि 
कंपनी इस पेट्रोल महिन्द्रा एक्सयूवी 500 (Mahindra XUV-500) को भारतीय 
बाजार में पेश करेगी या नहीं इस बारें में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई
 है। कंपनी इस महिन्द्रा एक्सयूवी 500 (Mahindra XUV-500) पेट्रोल वैरिएंट 
को ओवरसीज मार्केट के लिये तैयार करने जा रही है। क्योंकि SUV वाहनों के 
मामले में भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा डीजल इंजन को ही पसंद किया जाता 
है। 
आपको बता दें कि, कंपनी अपने इस महिन्द्रा एक्सयूवी 500 (Mahindra 
XUV-500) के नये वैरिएंट को अमेरिका, मिडल इस्ट, रूस और ऑस्ट्रेलियाई बाजार
 में पेश करेगी। क्योंकि ओवरसीज मार्केट में डीजल वाहनों से ज्यादा पेट्रोल
 वाहनों की मांग होती है।  
				    
            


































