Categories:HOME > Car > Sports Car

2018 में भारत आएगी Lamborghini Urus

2018 में भारत आएगी Lamborghini Urus<br>

लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) 2018 में अपनी SUV उरूस (Urus) लॉन्च करने के बाद इसे भारत में भी लेकर आएगी। यह एसयूवी पहली बार बीजिंग ऑटो शो 2012 (Beijing Auto Show 2012) में नजर आई थी। इसके बाद से ही इस SUV को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) की इस SUV के दुनिया की सबसे तेज SUV और दमदार SUV बताया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल इसकी कोई भी डिटेल सामने नहीं आई है। लेकिन खबरों के अनुसार कंपनी लगभग 400 करोड का निवेश करते हुए इसे बनाने के लिए भारत में अलग से एक फेक्ट्री लगाने की तैयारी कर रही है।

इसे कंपनी का एक बडा विस्तार बताया जा रहा है। लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) के प्रेसिडेंट और सीईओ स्टीफन विंकलमेन के अनुसार भारत को हम एक बडे बाजार के तौर पर देख रहे हैं। फिलहाल कंपनी की 50 देशों में 135 डिलरशिप्स हैं जिनमें से 3 भारत में हैं।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab