Categories:HOME > Car > Sports Car

Nissan इस साल के अंत तक लॉन्च करेगी GT-R

Nissan इस साल के अंत तक लॉन्च करेगी GT-R

Japanese Automaker Nissan ने आखिरकर अपनी Iconic Sports Car GT-R को हरी झंडी दिखा दी है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इसे भारत में उतार दिया जाएगा और ये बिक्री के लिए शोरूम पर उपलब्ध होंगी। करीब एक साल से इसकी अटकलें लगाई जा रही थीं।

GT-R की लॉन्चिंग में देरी के पीछे इसके जटिल फोर व्हील ड्राइव मशीन की मैंटेनेंस के लिए सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर को स्थापित करने की चुनौती को मुख्य वजह बताया जा रहा है। अन्य सुपरकार्स की तरह इसे बेहतर चलाने के लिए हाई ऑक्टेन फ्यूल की आवश्यकता होगी।

भारत में कुछ ग्राहक हैं, जिन्होंने पूर्व में आयात कर यह कार मंगाई थी जिनमें महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम भी शुमार है। Nissan उन कारों की सर्विसिंग के लिए दुबई से टेक्निशियनों को भेजती है। हालांकि अब Nissan कार इसमें सुधार करने जा रही है। जो भी डीलर GT-R बेचेगा उसे एक पूरी तरह से प्रशिक्षित टेक्निशियन रखना होगा।

भारत में अभी तक Nissan ग्राहकों का विश्वास नहीं जीत पाई है। कंपनी का मानना है कि उसे एक शानदार उत्पाद की जरूरत है जो उसकी छवि को मजबूत बनाए और उसे GT-R से काफी उम्मीद है। GT-R कार Ferrari, Lamborghini Porsche को टक्कर दे सकती है। यह दुनिया में पांचवीं सबसे तेज कार है। इसकी अनुमानित कीमत दो करोड रूपए से ज्यादा होगी।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab