Bajaj ने पेश की स्पोर्ट्स बाइक की नई सीरीज
नई दिल्ली। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj ऑटो ने मंगलवार को
नई स्पोर्ट्स बाइक सीरीज "पल्सर एडवेंचर स्पोर्ट (Pulsar Adventure
Sport)" पेश की। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 79 हजार रूपए से 91,550
रूपये के बीच रखी गई है। Bajaj ऑटो के मोटरसाइकिल कारोबार के अध्यक्ष एरिक
वास ने कहा, "नई सीरीज स़डक पर आसान परिचालन और दम-खम का शानदार संगम है।"
वास
ने ने कहा, "उत्पाद संबंधी पहल करने में हम हमेशा आगे रहे हैं और
स्पोर्ट्स सीरीज के ग्राहकों की पसंद के मुताबिक लगातार पल्सर सीरीज का
विस्तार करते रहते हैं।"
नई सीरीज में दो किस्में हैं-पल्सर
एएस-200 और एएस-150। पल्सर एएस-200 199.5 सीसी ट्रिपल स्पार्क, 4-वाल्व
लिक्विड कूल्ड डीटीएसआई इंजन का प्रयोग किया गया है, जबकि पल्सर एएस-150
में 149.5 सीसी टि्वन स्पार्क, 4-वाल्व एयर कूल्ड डीटीएसआई इंजन का प्रयोग
किया गया है। देश में पल्सर सीरीज की 57 हजार मोटरसाइकिलें हर महीने बिक
रही हैं।
Related Articles
हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाए 100cc और 125cc कम्यूटर बाइक्स के दाम, HF 100 से लेकर Passion Plus तक हुई महंगी
































