Categories:HOME > Truck >

Mahindra जल्द उतारेगा मिनी ट्रक "Jeeto"

Mahindra जल्द उतारेगा मिनी ट्रक

नई दिल्ली। Mahindra and Mahindra भारतीय बाजार में जल्द ही हल्का कमर्शियल वाहन Jeeto लॉन्च करने जा रहा है। Jeeto की टक्कर Tata के Mini truck Ace Zip से होगी। इस सेगमेंट में महिन्द्रा की सेल पिछले 2 सालों से लगातार गिर रही है। अपने सेल्स के आंकडों को मजबूत करने के लिए कंपनी ने नया वाहन लॉन्च करने का मन बनाया है। कंपनी के प्रेसीडेंट और चीफ एक्जीक्यूटिव (ऑटोमेटिव) प्रवीन शाह ने कहा कि दो टन सेगमेंट वाले बाजार में जीटो बेहतर प्रोडक्ट साबित होगा।

कंपनी ने इसमें कई बदलाव भी किए हैं। Jeeto इस महीने के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा। ऑटो इंडस्ट्री बॉडी सोसायटी के मुताबिक, अगर सितंबर 2014 को छो़ड दें, तो लाइट कमर्शियल व्हीकल श्रेणी के वाहनों की बिक्री में पिछले 25 महीने से गिरावट दर्ज की जा रही है। इस साल मई में यह बिक्री 7.19 फीसदी तक घट गई। पिछले साल इसी महीने जहां 30,141 वाहनों की बिक्री हुई, वहां इस बार महज 28, 226 वाहनों की बिक्री हुई है।

कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक Jeeto 600 किलो वजन ले जाने में सक्षम होगा। साथ ही इसकी कीमत 2.55 लाख रूपए के आसपास रहेगी। इसमें नई जेनरेशन का एम ड्यूरा इंजन लगा होगा। इसका एवरेज भी अच्छा होगा। Jeeto का उत्पादन तेलंगाना की जहीराबाद यूनिट में किया जा रहा है।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab