महिन्द्रा TUV 300 के नए वेरिएंट लाॅन्च, कीमत 8.98 लाख रूपए
Page 1 of 3 12-05-2016
महिन्द्रा (Mahindra) ने अपनी छोटी एसयूवी TUV 300 को अधिक दमदार इंजन के साथ भारतीय बाजार में उतार दिया है। इसकी पुष्टि कंपनी ने अपनी आॅफिशियल वेबसाइट पर की है। कंपनी ने TUV 300 के दो वेरिएंट को एमहाॅक100 (mHawk100) डीज़ल इंजन के साथ उतारा है। यह वेरिएंट हैं T8, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स के साथ है। वहीं T8 AMT में आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स की पेशकश की गई है। इस नए वेरिएंट की कीमत 8.98 लाख रूपए और AMT वेरिएंट की कीमत 9.72 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इंजन के अलावा अलाॅय, फेब्रिक सीट, पियानो ब्लैक सेंटर फेसिका और बट्न पर क्रोम रिंग जैसे छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिलते हैं। कंपनी ने नए इंजन के साथ पुराने इंजन वाले एमहाॅक80 (mHawk80) माॅडल को भी बिक्री के लिए बरकरार रखा है। अब TUV 300 के कुल 9 वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं।
Tags : Mahindra TUV 300, Mahindra, TUV 300, mhawk100, mhawk80