Datsun RediGo Sport: देखें इमेज गैलेरी
डैटसन ने अपनी एंट्री लैवल कार का स्पोर्ट्स अवतार रेडीगो स्पोर्ट लाॅन्च कर दिया है। इस कार को अब तक जितनी भी पाॅपुलर्टी मिली है, उतनी इस ब्रांड की किसी कार को देश में नहीं मिली है। फेसटिवल सीज़न को भुनाने के लिए ही इस कार को एक नए अवतार में उतारा गया है। कीमत 3.49 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। ओलंपिक ब्रोन्स पदक विजेता साक्षी मलिक इस कार की ब्रांड अम्बेसडर हैं।
वैसे तो हम आपको रेडीगो स्पोर्ट की सभी जानकारी अपनी पिछली खबर में दे ही चुके हैं। इस कार को और करीब से जानने के लिए हम सबसे पहले सिर्फ आपके लिए लाए हैं इस कार की इमेज गैलेरी। इस गैलेरी में रेडीगो स्पोर्ट के हर पार्ट और नए फीचर को दिखाया और समझाया गया है। डालिए एक नज़र ....
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































