7 जून को लॉन्च होगी Datsun Redi Go
आपको बात दें कि कंपनी ने इस Hatchback को ग्राहकों के लिए डीलरशिप पर डिस्प्ले करना शुरू कर दिया है। वहीं जानकारी यह भी है कि कई डीलरशिप पर कंपनी ने रेडी-गो (RediGo) पहुंच भी चुकी है। रेडी-गो (RediGo) की एडवांस बुकिंग 5,000 रूपए से पहले ही शुरू हो चुकी है। यह राशि पूरी तरह से रिफंडेबल है। रेडी-गो (RediGo) की शुरूआती कीमत 2.5 से 3 लाख रूपए के बीच होगी लेकिन टॉप वेरिएंट की कीमत 3.95 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, जयपुर) है।
RediGo को लैमन ग्रीन, व्हाईट, सिल्वर, ग्रे और रेड सहित कुल 5 रंगों में उपलब्ध होगी। फीचर्स पर एक नज़र डाले तो ड्राइवर एयरबैग के अलावा LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs), पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो व AC के साथ म्यूजिक सिस्टम देखने को मिलेंगे। इस कार में 800cc का पेट्रोल इंजन लगा है जो 54bhp की पावर 5,678rpm पर और 72Nm का टॉर्क 4,388rpm पर जनरेट करता है। माइलेज 25.17 किमी प्रति लीटर का बताया जा रहा है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा, AMT भी आ सकता है।
यह भी पढेंः क्या कलर स्कीम के सहारे RediGo को मात दे पाएगी Maruti
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























