Hyundai Grand i10 का स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत 6.05 लाख रूपए
इसके पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर कापा ड्यूल वीटीवीटी (Kappa Dual VTVT), 4-पोड इंजन लगा है जो 81bhp की पावर के साथ 114Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसके डीज़ल वेरिएंट में 1.1 लीटर U2 CDRi इंजन लगा है जो 70bhp की पावर के साथ 160Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों वेरिएंट में स्टैण्डर्ड 5-स्पीड मैनुअल के अलावा पेट्रोल वेरिएंट में 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है। डीज़ल वेरिएंट की कीमत 7.06 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, अहमदाबाद) है।
मुख्य बदलावों में रियर माउण्टेड स्पोइलर के साथ ब्रेक लाइट, रेड डेकल्स, पीछे की ओर 20वीं एनिवर्सरी का बेज़, स्टाइलिश हबकैप्स और ब्लैक B&C पिलर शामिल हैं। इंटीरियर पर नज़र डाले तो यहां रेड-ब्लैक ड्यूल कलर स्कीम कॉम्बिनेशन के साथ 6.2 इंच टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। वहीं स्टीयरिंग माउण्टेड कंट्रोल्स ड्राइवर कम्फर्ट के लिए फायदेमंद है।
यह भी पढेंः हुंडई एक्सेंट का स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत 6.22 लाख रूपए
Related Articles
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च
































