फिर महंगा हुआ पेट्रोल व डीज़ल, महीने में तीसरी बार बढे दाम
पेट्रोलियन कंपनी ने इसी माह में तीसरी बार पेट्रोल व डीज़ल के दाम बढाए हैं। पेट्रोल के दामों में 2.58 रूपए और डीज़ल पर 2.26 रूपए की बढोतरी हुई है। अब दिल्ली में पेट्रोल के दाम 65.50 रूपए और डीज़ल के दाम 53.93 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं। बढी हुई कीमतें मंगलवार रात से लागू हो गई है। इससे पहले 16 मई को भी पेट्रोल 0.83 रूपए व डीज़ल 1.26 रूपए महंगा हुआ था।
इन बढी हुई कीमतों का असर जयपुर शहर पर भी पडा है। जयपुर में पेट्रोल के दाम 2.63 रूपए और डीज़ल के दाम 2.36 रूपए प्रति लीटर बढे हैं। अब शहर में पेट्रोल व डीज़ल की कीमत क्रमश: 68.02 रूपए और 57.90 रूपए प्रति लीटर हो गई है। पहले यह दाम क्रमश: 65.39 रूपए और 55.54 रूपए प्रति लीटर थे। सिलेंडर के दामों में भी बढोतरी हुई है।
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























