टाटा मोटर्स लाएगी एक और स्मॉल कार : एक रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा मोटर्स (Tata Motors) स्मॉल कार सेगमेंट में एक और नई कार लाने की तैयारी कर रही है। एक्सर्ट के मुताबिक छोटे शहरों में छोटी कारों की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए होंडा (Honda) व हुंडई (Hyundai) सहित अन्य कार कंपनियां भी इस सेगमेंट में उतारने की तैयारी में है। मारूति (Maruti) व रेनो (Renault) पहले से ही इस सेगमेंट में मौजूद हैं, वहीं हुंडई (Hyundai) की स्थिति ईयॉन (Eon) के साथ काफी मजबूत है लेकिन यह कार मिड सेगमेंट में है।
टाटा (Tata) की नैनो (Nano) एंट्री लेवल में है लेकिन फीचर्स व डिजायन के मामले में मारूति ऑल्टो 800 (Maruti Alto 800) व रेनो क्विड (Renault Kwid) से काफी पीछे है। वहीं निसान (Nissan) बैनर की डैटसन रेडी-गो (Datsun Redi-Go) अगले महीने ही लॉन्च होने वाली है जो मारूति ऑल्टो 800 (Maruti Alto 800) व रेनो क्विड (Renault Kwid) के साथ एंट्री लेवल सेगमेंट में आएगी।
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























