28 जुलाई को लॉन्च होगी Avore की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, 5kWh बैटरी और AI फीचर्स से होगी लैस
बाजार में ईवी वाहनों की लगातार मांग बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन विकल्प पेश और लॉन्च किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता Avore की ओर से भी जल्द ही नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से कब तक और किस तरह की खासियत के साथ नई मोटरसाइकिल को लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। अवोर इलेक्ट्रिक की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह कब तक भारत में अपनी पहली मोटरसाइकिल को लॉन्च करने जा रही है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 28 जुलाई को औपचारिक तौर पर अवोर की नई मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया जाएगा।
इतनी दमदार बैटरी
निर्माता की ओर से 10.5 किलोवाट की क्षमता की मोटर के साथ मोटरसाइकिल को लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 5kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाएगा। जो आईपी 67 रेटिंग के साथ आएगी। इस मोटरसाइकिल में एआई के साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नेविगेशन के साथ ही कई और जानकारी को भी देखा जा सकेगा।
ये होगी खासियत
इस मोटरसाइकिल को 125 से 200 सीसी सेगमेंट की ICE मोटरसाइकिल के इलेक्ट्रिक विकल्प के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
इनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में Matter, Oben Rorr, Ola की ओर से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। इसी सेगमेंट में Avore की ओर से ऑफर की जाने वाली मोटरसाइकिल से बाकी निर्माताओं को मुकाबला करना होगा।


































