मर्सिडीज़-एएमजी C43 लाॅन्च, कीमत 74.35 लाख रूपए
केबिन की बात करें तो अगर आपको C-Class में सफर किया है तो आपको यह कार सी-क्लास होने का भ्रम हो सकता है। वैसा ही डैशबोर्ड, गोल एयरवेंट्स, 8.4 इंच की फ्लोटिंग आईपेड स्क्रीन सब कुछ वैसा ही है। इंफोटेन्मेंट सिस्टम नेविगेशन और सेटेलाइट रेडियो के साथ है जो एपल कारप्ले और एनराॅइड आॅटो को सपोर्ट करता है। स्टैण्डर्ड फीचर्स में लैदर अपोहस्ट्री, ड्यूल जाॅन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सीट और पैनारोमिक सनरूफ आदि हैं जो एक लग्ज़री सेडान जैसा फील कराते हैं। यूनीक फीचर्स के तौर पर C43 में लैदर-क्लैड फ्लैट बाॅटम स्टीयरिंग व्हील, AMG इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, एलम्यूनियम पैडल्स और रेड कलर की सीट बेल्ट देखने को मिलेंगे। केबिन में 4 लोगों के बैठने की जगह है और बड़ा बूट स्पेस भी यहां दिया गया है।
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































