Categories:HOME > Bike > Sports Bike

Kawasaki Ninja H2R और 400 किमी प्रति घंटे का विश्व रिकाॅर्ड, वीडियो देखें

Kawasaki Ninja H2R और 400 किमी प्रति घंटे का विश्व रिकाॅर्ड, वीडियो देखें

कावासाकी निंजा कोई अनसुना नाम नहीं है लेकिन इसका स्पीड रिकाॅर्ड एकदम नया है। रिकाॅर्ड भी ऐसा, जो हर बाइक या बाइकर के लिए आसान नहीं है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कावासाकी निंजा H2R बाइक ने। इस स्पोर्ट्स बाइक ने 400 किमी प्रति घंटे (kmpl) की रफ्तार का जादुई आंकडा छुआ है। राइडर रहे तुर्किश प्रोफेशनल बाइक रेसर केनन साफुओग्लु (Kenan Sofuoglu), जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है। इस रिकाॅर्ड का गवाह बना है तुर्की का ओसाम गाजी ब्रिज, जहां इस स्टंट को शूट किया गया है। यह जगह इस्तांम्बुल से करीब 50 किमी दूर है। पिछला रिकाॅर्ड 348.2 किमी प्रति घंटा का है।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab