Categories:HOME > Bike > Sports Bike

BMW मोटोरार्ड ने लॉन्च किया G310R का पहला प्रोमोशनल वीडियो

BMW G310R देश में सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है। BMW देश में TVS के साथ पार्टनरशिप में इस बाइक को उतार रही है। BMW Motorrad (मोटोरार्ड) डवलपमेंट और TVS इसका मैन्यूफैक्चरिंग डिपार्टमेंट देखेगी। यह BMW की पहली अंडर 500cc सेगमेंट मोटरसाइकिल है जिसका कंपनी ने पहला प्रोमोनशल वीडियो जारी किया है। इस बाइक का मुकाबला KTM Duke 390 और महिन्द्रा मोजो (Mahindra Mojo) से होना है।

G310R के जरिए BMW Motorrad (मोटोरार्ड) भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी देश में नए शोरूम खोलने की तैयारी कर रही है। G310R में 313cc का सिंगल सिलेंडर वाटर-कूल्ड इंजन लगा है जो 34PS की पावर 9,500rpm पर देती है, वहीं 28Nm का टॉर्क 7,500rpm पर जनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक का वेट 159 किलोग्राम है। BMW G310R की लॉन्चिंग दिवाली के आसपास हो सकती है।

TVS अकूला 310 के बारे में जानने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं ....

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab