Categories:HOME > Bike > Sports Bike

BMW मोटोरार्ड की अक्टूबर में होगी देश में एंट्री

BMW मोटोरार्ड की अक्टूबर में होगी देश में एंट्री

लग्ज़री टू-व्हीलर्स निर्माता कंपनी बीएमड्ब्ल्यू मोटोरार्ड (BMW Motorrad) की भारत में एंट्री इसी साल अक्टूबर में होगी। यह जानकारी दी है कंपनी के प्रेसीडेंट व सीईओ स्टीफन स्कालर ने। फिलहाल भारत में बीएमड्ब्ल्यू मोटोरार्ड (BMW Motorrad) के 2 डिस्ट्रीब्यूटर यहां काम करते हैं। दिल्ली व एनसीआर में ड्यूश मोटरने और नवनीत मोटर्स यहां मौजूद हैं।

आपको बता दें कि बीएमड्ब्ल्यू मोटोरार्ड (BMW Motorrad) की ऑफिशियल एंट्री की घोषणा इसी साल फरवरी में हुए इंडियन ऑटो एक्सपो में होने की संभावना थी। लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा न हो पाया। अब जब यह साफ हो गया है कि बीएमड्ब्ल्यू मोटोरार्ड (BMW Motorrad) इसी साल अक्टूबर में भारत आने को तैयार है, तो देश के मुख्य मेट्रो सिटी में डीलरशिप खोले जाने की चर्चा भी काफी तेजी से शुरू हो गई है।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab