ये हैं देश में जल्दी लाॅन्च होने वाले टाॅप 5 स्कूटर/बाइक, डालिए एक नज़र
1. Honda Africa Twin
होंडा अफ्रीका ट्विन को ऑटो एक्सपो-2016 के दौरान शोकेस किया गया था। होंडा की ये मशहूर बाइक जल्द ही भारत में लॉन्च कर दी जाएगी। यह एक एडवेंचर बाइक है जिसे 1989 में लॉन्च किया गया था। तब इसे XR750 के नाम से जाना जाता था। साल 2003 में कंपनी ने इस बाइक का प्रोडक्शन बंद कर दिया। लेकिन देश में बढती एडवेंचर बाइक की डिमांड के चलते कंपनी अपनी इस बाइक को नए नाम के साथ फिर से लेकर आने वाली है। होंडा अफ्रीका ट्विन में 998cc, पैरालल ट्विन इंजन लगा है जो 94bhp का पावर और 98Nm का टॉर्क जनरेट करता है। भारत में यह माॅडल 6-स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स के साथ आएगा। इस बाइक को भारत में असेंबल किया जाएगा। सेगमेंट में मुकाबला सुजुकी वी-स्टॉर्म 1000, ट्रायंफ टाइगर 800 सीरीज और कावासाकी वर्सेस से होगा।
अनुमानित समय: नवंबर, 2016
अनुमानित कीमत: 13 लाख से 14 लाख रूपए के बीच
Related Articles
हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाए 100cc और 125cc कम्यूटर बाइक्स के दाम, HF 100 से लेकर Passion Plus तक हुई महंगी
































