20 अप्रैल को लाॅन्च होगा Hyundai Xcent का नया अवतार
Page 1 of 3 12-04-2017
क्रेटा और एलीट आई-20 के फेसलिफ्ट के बाद हुंडई इंडिया अब अपनी काॅम्पैक्ट सेडान एक्सेंट का भी फेसलिफ्ट लेकर आ रही है। जैसा कि हमने पिछले दोनों फेसलिफ्ट माॅडल में देखा, लुक में कोई खास बदलाव नहीं होगा, हां एक्सटीरियर में थोड़े बहुत नए फीचर्स देखे जा सकते हैं। टेकनिकल फीचर्स में भी बदलाव की संभावना ना के बराबर है। यह फेसलिफ्ट 20 अप्रैल को लाॅन्च होने जा रहा है। कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन संभावना है कि कीमत 5.5 लाख से 8.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच हो सकती है। सेगमेंट में मुकाबला हाल ही में लाॅन्च हुई टाटा टिगाॅर, मारूति डिज़ायर, फोर्ड एस्पायर, होंडा अमेज़ और फाॅक्सवेगन एमियो से होना है।
Related Articles
नई Maruti Brezza Facelift जल्द देगी दस्तक, टर्बो इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ 23 जुलाई को हो सकती है पेश
































