Hyundai Grand i10 का नया अवतार लाॅन्च, नए फीचर्स से है लैस
अब डालते हैं केबिन की तरह एक नजर, जहां कोई बदलाव दिखाई नहीं दिया। पहले की तरह ब्लैक-रेड काॅम्बिनेशन में डैशबोर्ड है। बेस वेरिएंट ऐरा में फीचर्स लिस्ट पहले जैसी है। पहले की तरह ड्राइव साइड एयरबैग और फ्रंट पावर विंडो स्टैण्डर्ड फीचर्स में शामिल हैं। स्पोर्ट्ज वेरिएंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग और टाॅप वेरिएंट अस्ता में ABS को जगह मिली है।
अपडेट फीचर्स लिस्ट में जिन नए फीचर्स को शामिल किया गया है, वह है रिवर्स पार्किंग कैमरा और LED DRLs। 7 इंच की टचस्क्रीन, जो एपल कारप्ले, मिरर लिंक, एनराॅयड एप और स्मार्टफोन नेविगेशन को सपोर्ट करती है, आपकी मुस्कान को बढ़ा सकती है। बेहतर साउण्ड क्वालिटी के लिए वाॅइस कमाण्ड यहां दिया गया है। इंफोटेन्मेंट सिस्टम में इनबिल्ड 1GB स्टोरेज एक एडवाॅटेज है। इम्पेक्ट सेंसिंग आॅटो डोर अनलाॅक फंक्शन मेगना वेरिएंट में मिलेगा, वहीं अस्ता ट्रिम में आॅटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फंक्शन देखने को मिलेगा।
सेगमेंट में मुकाबला टाटा टियागो, फोर्ड फीगो, शेवरले बीट और हालही में लाॅन्च हुई मारूति सुजु़की इग्निस से है।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































