Renault Kwid में जुड़ा नया वेरिएंट, फीचर्स ज्यादा दाम कम
क्विड RXL मैनुअल वर्जन की कीमत 3.58 लाख और ऑटोमैटिक की कीमत 3.88 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इससे पहले 1.0 लीटर इंजन और ऑटोमैटिक का विकल्प केवल टॉप वेरिएंट आरएक्सटी में ही मिलता था। क्विड RXT मैनुअल की कीमत 4.01 लाख रूपए और ऑटोमैटिक की कीमत 4.31 लाख रूपए है। कीमत को कम रखने के लिए इस में कई फीचर कम भी किए गए हैं। RXT वेरिएंट में 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि RXL वेरिएंट में यूएसबी, ब्लूटूथ और ऑक्स इनपुट सपोर्ट करने वाला सिंगल-डिन ऑडियो सिस्टम मिलेगा। RXL वेरिएंट में फ्रंट पावर विंडो, फॉग लैंप्स, ऑन-बोर्ड कम्प्यूटर और रिमोट लॉकिंग जैसे फीचर भी नहीं मिलेंगे। ये सभी फीचर टॉप वेरिएंट RXT में मिलेंगे।
@माइलेज के साथ सस्ती बाइक चाहिए, ये हैं 40 हजार से कम कीमत की मोटरसाइकिलें
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































