केबिन देखकर न समझे इसे कोई नई कार, यह है Eon Sports...
अगर आप इस कार का केबिन और अंदरूनी फीचर्स देखकर आप यह कयास लगा रहे हैं कि हुंडई कोई नई कार लाने की तैयारी कर रही है तो आप गलत हैं। यह कार कोई नई नहीं, हां लेकिन इसके अंदाज नए हैं। यह कार है हुंडई की मोस्ट पाॅपुलर हैचबैक इयाॅन। अब आप कहेंगे कि टचस्क्रीन और नया डैशबोर्ड यहां कैसे, जो इसका जवाब है हमारे पास। असल में कंपनी ने इयाॅन का स्पोर्ट्स एडिशन लाॅन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन को कुछ नए फीचर्स और नई स्टाइल के साथ उतारा गया है। ध्यान रहें कि लुक पहले जैसा है लेकिन कुछ फंक्शन को फीचर्स लिस्ट में शामिल किया गया है।
यह स्पेशल एडिशन केवल 0.8 लीटर इंजन माॅडल में एरा प्लस और मैग्ना प्लस में दिया गया है। अगर आप एरा प्लस स्पोर्ट्स एडिशन लेते हैं तो स्टैण्डर्ड एरा प्लस से आपको 16 हजार और अगर मैग्ना प्लस स्पोर्ट्स लेते हैं तो मैग्ना प्लस स्टैण्डर्ड वेरिएंट से 10 हजार रूपए ज्यादा खर्च करने होंगे।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































