15 साल से पुरानी कार के मालिक हैं तो सावधान ...
अगर आपके पास 15 साल पुरानी कोई कार है तो सावधान हो जाइए। क्योंकि सरकार आने वाले दिनों में इतनी पुरानी कारों को बंद कर सकती है। देश में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सियाम (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चर्स) ने सरकार से 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को बैन करने की सिफारिश की है। सियाम का मानना है कि पुराने वाहन पर बैन लगने के बाद भारत में प्रदूषण की समस्या काफी कम हो जाएगी। इसके साथ ही सरकार से एक नेशनल ऑटोमोटिव बोर्ड बनाने की भी मांग की है। यह बोर्ड भारत सरकार को पदूषण दूर करने के लिए पॉलिसी बनाने में मदद करेगा। ऐसा इसलिए भी है कि वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा जिम्मेदार पुरानी डीज़ल कारों और भारी वाहनों को माना जाता रहा है। यही वजह है कि राजधानी दिल्ली में काफी समय पहले ही 10 साल से पुराने भारी वाहनों को बैन कर दिया गया है।
@माइलेज के साथ सस्ती बाइक चाहिए, ये हैं 40 हजार से कम कीमत की मोटरसाइकिलें
Related Articles
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च
































