इस तारीख के बाद बंद होंगी पेट्रोल-डीज़ल वाली कार
Page 4 of 5 06-08-2017
इन वाहनों को हर तरह के टोल टैक्स से राहत देने की बात है। इसके लिए राज्यों को केंद्र से अतिरिक्त धन मुहैया कराने का विकल्प दिया गया है। इसके लिए राज्यों को तैयार किया जाएगा। भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों को अलग से वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा। खास तौर पर टेस्ला, निसान, टोयोटा जैसी कंपनियां अगर भारत में प्लांट लगाती हैं तो उन्हें अच्छा खासा प्रोत्साहन मिल सकता है। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को इसे खरीदने के समय एकमुश्त सब्सिडी देने का भी प्रस्ताव है। सरकार की यह कार्ययोजना वर्ष 2030 तक देश में कच्चे तेल के आयात को आधा करने के साथ ही पेरिस समझौते के तहत पर्यावरण संबंधी लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद करेगी।
Tags : Electric Cars, Hindi news, Petrol, Diesel, Indian Government, Automobile news
Related Articles
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च
































